Assam State GK in Hindi

भारत के राज्‍य \ Indian States GK in Hindi

असम राज्‍य का सामान्‍य ज्ञान हिन्‍दी में \ Assam State GK in Hindi

असम एक नजर सामान्‍य ज्ञान —

असम राज्‍य की स्‍थापना 15 अगस्‍त 1947 को हुई थी।

असम राज्‍य का विस्‍तार — असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश तथा भूटान, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है।

असम की सीमाऐं लगती है → भूटान, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रि‍पुरा, पश्चिम बंगाल तथा बांग्‍लादेश से लगती है।

असम राज्‍य का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है।

असम राज्‍य का भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से 17वां स्‍थान है।

असम राज्‍य की जनसंख्‍या 3,11,69,272 है।

जनसख्‍ंया की दृष्टि से असम का भारत में 15वां स्‍थान है।

असम राज्‍य का लिंगानुपात 954 है।

असम का जनसंख्‍या घनत्‍व 397 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

असम की 85.92 प्रतिशत आबादी (2,67,80,526) गांवों में निवास करती है, जबकि 14.08 प्रतिशत आबादी (43,88,756) शहरों में निवास करती है।

असम की राजधानी दिसपुर है।

असम में लोकसभा सीटों की संख्‍या 14 तथा राज्‍यसभा सीटों की संख्‍या 3 है।

असम की राजकीय भाषा असमीया तथा बंगाली है।

असम का सबसे बडा नगर ”गुवाहाटी” है।

असम के प्रथम मुख्‍यमंत्री श्री गोपीनाथ बोरदोलोई तथा प्रथम राज्‍यपाल श्री रॉबर्ट नील रीड थे।

असम राज्‍य के नाम का इतिहास —

‘असम’ शब्द संस्कृत के ‘असोमा’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है अनुपम या अद्वितीय। किन्तु अधिकतर विद्वानों का मानना है कि यह शब्द मूल रूप से ‘अहोम’ से बना है।

असम राज्‍य को प्राचीन काल में कामरूप नाम से जाना जाता था।

कामरूप राज्य का सबसे पुराना उदाहरण इलाहाबाद में समुद्रगुप्त के शिलालेख से मिलता है।

इस शिलालेख में कामरूप का विवरण ऐसे सीमावर्ती देश के रूप में मिलता है, जो गुप्त साम्राज्य के अधीन था और गुप्त साम्राज्य के साथ इस राज्य के मैत्रीपूर्ण संबंध थे।

चीन के विद्वान् यात्री ह्वेनसांग लगभग 743 ईस्वी में राजा कुमारभास्कर वर्मन के निमंत्रण पर कामरूप में आया था। ह्वेनसांग ने कामरूप का उल्लेख ‘कामोलुपा’ के रूप में किया है।

11वीं शताब्दी के अरब इतिहासकार अलबरूनी की पुस्तक में भी ‘कामरूप’ का विवरण प्राप्त होता है।

असम राज्‍य के राजकीय चिह्न/प्रतीक निम्‍न है (Symbols of Assam) →

असम का राजकीय पशु — एक सींग वाला गैंडा (रहीनोसेरोस यूनिकॉर्निस)

असम का राजकीय फूल/पुष्‍प — द्रोपटी माला (फॉक्‍स टेल्‍ड ऑर्चिड)

असम का राजकीय पेड/वृक्ष — होलांग (डिपटॅरोकार्प्‍स मैकरॉरपस)

असम का राजकीय पक्षी — व्‍हाइट विंग्‍ड वुडडक, सफेद पंखों वाला लकड़ी बत्तख (केरिन सकतुलता)

असम के प्रमुख लोक नृत्‍य निम्‍न है — खेल गोपाल बिहू, किलगोथा, अंकियानाट, बिछुआ, राखल, लीला, बगुरूम्‍बा, नटपूजा

असम की प्रमुख नदीयॉ — ब्रह्मपुत्र, बराक, सोनई

असम का प्रमुख कृषि उत्‍पादन — चाय, जूट, चावल, कॉटन, रेशम

असम के प्रमुख पर्यटक स्‍थल — कामाख्‍या मंदिर, नवग्रह मंदिर, गॉधी मंडप, कांजीरंगा नेशनल पार्क, मानस उद्यान, चंदुबी झील

असम के प्रमुख उद्योग — चाय, कोयला, तेल, बागवानी, खाद्य प्रसंस्‍करण

असम राज्‍य के वन्‍य जीव अभयारण्‍य —

काजीरंगा नेशनल पार्क –

असम की शान के रूप में व्यवस्थित काजीरंगा नेशनल पार्क असम का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है।

काजीरंगा नेशनल पार्क असम के दो जिलों – गोलाघाट और नोगागांव जिलों के अंतर्गत आता है। यह पार्क 430 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्‍तृत है। काजीरंगा को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में 1985 ई. में शामिल किया गया।

काजीरंगा नेशनल पार्क एक सिंग वाले गेंडे का घर है, और वर्ष 2006 में बाघ रिजर्व के रूप में भी घोषित किया गया था।

काजीरंगा नेशनल पार्क सिर्फ एक सिंग के गेंडे या फिर बाघों के सरंक्षण के लिए ही नहीं जाता, बल्कि आप इस पार्क में पायी जान वाले अन्य प्रजातियों में एशियाई हाथी, एशियाई जल भैंसे और स्वैप हिरण को भी देख सकते हैं।

इसके अलावा इस खूबसूरत पार्क में देशी पक्षियों सहित कई विदेशी प्रवासी पक्षियों को भी निहारा जा सकता है। इस पार्क की खास चीज यह है कि, आप यहां हाथी सफारी का मजा भी ले सकते हैं।

मानस राष्‍ट्रीय अभयारण्य –

मानस अभयारण्य असोम (असम, भारत) के बारपोटा ज़िले में स्थित है। मानस अभयारण्‍य को सन् 1973 में बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित किया गया तथा सन् 1990 में राष्‍ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। यूनेस्‍को द्वारा इसे 1985 को प्राकृतिक विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया गया।

यह अभयारण्य यूनेस्को द्वारा घोषित एक प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल, बाघ के आरक्षित परियोजना, हाथियों के आरक्षित क्षेत्र एक आरक्षित जीवमंडल हैं। मानस अभयारण्य बाघ संरक्षित क्षेत्र तथा वन्यजीव अभयारण्य है। मानस अभयारण्य में हाथी, चीता, पिगमी सुअर आदि वन्यजीव भी पाए जाते हैं।

नमेरी नेशनल पार्क –

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य के शोणितपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वी हिमालय के गिरिपीठ में स्थित है।

ओरंग नेशनल पार्क –

चक्रशिला वन्यजीव अभयारण्य –

पोबीटोरा वन्य जीव अभ्यारण्य –

इनके अलावा भी कुछ और वन्‍य जीव अभयारण्‍य असम में स्थित है, जैसे — सोनै रूपै (1934), लाओखोवा (1979),डिपोर बील (1989), बरनाडी (1980) तथा गरमपानी वन्‍य जीव अभयारण्‍य महत्त्वपूर्ण है।

असम राज्‍य के अन्‍य महत्त्वपूर्ण तथ्‍य—

‘बिहू’ असम का मुख्य पर्व है। बिहू वर्ष में तीन बार मनाया जाता है- ‘रंगाली बिहू’ या ‘बोहाग बिहू’ फ़सल की बुआई की शुरुआत का प्रतीक है।

बिहू से नए वर्ष का शुभारंभ भी होता है। ‘भोगली बिहू’ या ‘माघ बिहू’ फ़सल की कटाई का त्योहार है और ‘काती बिहू’ या ‘कांगली बिहू’ शरद ऋतु का एक मेला है।

Please follow and like us:
fb-share-icon
Tweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *